अंबिकापुर- तमाम चर्चाओं के बीच बलरामपुर और सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंह देव साथ-साथ नजर आए। बलरामपुर जिले को 271.60 करोड़ के विकास व निर्माण कार्यो की सौगात देने के दौरान दोनों मंच पर एक साथ थे। यहां से दोनों हेलिकाप्टर से सरगुजा जिले के लुंड्रा विकासखंड के ग्राम गगोली स्थित हाईस्कूल मैदान पहुंचे और एक ही वाहन में विधायक डॉ. प्रीतम राम के बेटे के विवाह समारोह में शामिल हुए।
बलरामपुर में किया दोनों नेताओं ने मंच साझा, दी 271 करोड़ की सौगात
मुख्यमंत्री बघेल और स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर धान खरीदी सहित शासन की दूसरी योजनाओं को लेकर चर्चा की। देर शाम मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री भी अंबिकापुर पहुंचे। सोमवार को दोनों का सरगुजा में व्यस्त कार्यक्रम रहा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को सरगुजा जिले के मुख्यालय अम्बिकापुर के राजीव गांधी शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 633 करोड़ 88 लाख रूपए की लागत के 110 विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। श्री बघेल इनमें से 559 करोड़ 84 लाख रूपए के 79 कार्यों का भूमिपूजन एवं 74 करोड़ 04 लाख रूपए की लागत के 31 कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री बघेल ने जिन कार्यो का भूमिपूजन किया उनमें 82 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले अम्बिकापुर दरिमा नवानगर मार्ग निर्माण (हवाई पट्टी एवं ब्लॉक मुख्यालय तक 36 किलोमीटर का मुख्य मार्ग), लगभग 43 करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर से दरिमा मार्ग का चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य, लगभग 27 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चलता से हर्रामार्ग तक पुलिया सहित 20 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, लगभग 26 करोड़ रूपए की लागत से 124 बसाहटों में सोलर आधारित नल-जल योजना के कार्य और लगभग 19 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर में चिरंगा से घण्टाडही गोविंदपुर तक पुल-पुलिया सहित 11 किलोमीटर सड़क निर्माण के कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने जिन कार्यो का लोकार्पण किया, उनमें लगभग 4 करोड़ रूपए की लागत से सीतापुर क्षेत्र में राताखार नदी पर नर्मदापुर-काराबेल रोड़ से उदुमकेला-आमापारा मार्ग पर नवनिर्मित पुल, 2 करोड़ रूपए की लागत से लुण्ड्रा क्षेत्र में कुसू से प्रतापपुर मार्ग पर बरनई नदी पर निर्मित पुल एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में बिलासपुर रोड़ से गुमगराकला मार्ग पर चुलहुट नदी पर पुल निर्माण, एक करोड़ रूपए की लागत से अम्बिकापुर क्षेत्र में भुकुरमा नदी पर निर्मित पुल और छत्तीसगढ़ पुलिस हाउंसिंग कारर्पोरेशन द्वारा अम्बिकापुर क्षेत्र में 50 लाख रूपए की लागत से निर्मित लखनपुर थाना भवन शामिल है।
इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री टी.एस. सिंह देव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह, विधायक डॉ. प्रीतम राम, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल सहित मुख्यमंत्री जी के साथ मंच पर राज्य वन औषधि बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक जी, छ.ग. शासन श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, सभापति ज़िला पंचायत सरगुजा आदि बाबा, छ.ग. शासन 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के उपाध्यक्ष एवं सभापति नगर निगम अम्बिकापुर अजय अग्रवाल, महापौर डॉ. अजय तिर्की, गुरुप्रीत सिंह बाबरा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ज़िला पंचायत सरगुजा राकेश गुप्ता, जे.पी. श्रीवास्तव, ओएसडी, सरगुजा कलेक्टर महोदय, पुलिस अधीक्षक महोदय, सीईओ साहब, अम्बिकापुर एसडीएम अजय त्रिपाठी जी, जिला पंचायत सरगुजा, द्वितेंद्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, अनील भट्ठर, हेमंत सिन्हा, राजेश मलिक, राम देव राम, श्रीमती फुलकेरिया भगत, राजीव अग्रवाल, आदित्य भगत, अटल यादव, श्रीमती वायु श्री सिंह, अरविन्द गुप्ता, तिलक बेहरा, युनूस खान, सैय्यद अख्तर, राजनाथ सिंह, प्रदीप गुप्ता, बलराम यादव, कृपा गुप्ता, मार्तण्ड प्रताप सिंह, विनय शर्मा एवं सरगुजा कांग्रेस के ज़िला उपाध्यक्ष मो. इस्लाम भी उपस्थित थे। उक्त व्यस्त कार्यक्रम के दौरान धान खरीदी, गौठान, उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा करोड़ों रुपए का विकास व निर्माण कार्यो की सौगात देने के बाद कैबिनेट मंत्री सिंह देव जी के साथ सूरजपुर के लिए रवाना हो गए।
रघुनाथनगर व चांदो बनेगा तहसील
बलरामपुर की जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रघुनाथनगर व चांदो को नया तहसील बनाने की घोषणा की। सरगुजा संभाग की सड़कों पर विशेष फोकस करते हुए इसके लिए वृहद कार्य शुरू कराने की बात कही।
दिल्ली से सीधे बलरामपुर पहुंचे टी. एस. सिंह देव
मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रविवार को स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंह देव चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली से बलरामपुर जिले के आरागाही हवाईपट्टी पहुंचे। वहां से वे बलरामपुर में मुख्यमंत्री बघेल के साथ विकास व निर्माण कार्यो के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेकर जनसभा को संबोधित किया।