@संदीप जायसवाल
भैंसा- स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी अपने 2800 ग्रेड पे की मांग को लेकर आज सभी कर्मचारी एक दिन का उपवास रख कर प्रदेश सरकार को याद दिलाने अलग तरह का प्रदर्शन किया गया। उक्त अवसर पर स्वास्थ संयोजक कर्मियों द्वारा आरंग ब्लॉक सेक्टर भैसा के स्वास्थ संयोजक कर्मी संतलाल साहू, अश्वनी साहू, विष्णु, अनीता, अमिता, उमा, सुचित्रा सरकार, पुष्पा चंद्राकर शामिल होकर स्वास्थ केंद्र पहुंचकर स्वास्थ सेवाओं को सुचारू रूप जारी रखते हुए अपना एक दिन उपवास रखा। स्वास्थ संयोजक कर्मियों की सरकार से मांग है की 2800 ग्रेड पे की मांग को पूरा करे। उल्लेखनीय है की 5000 से अधिक उपस्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ छत्तीसगढ़ के पूरे 20000 ग्राम में अपनी सेवा देने वाले स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी सुपरवाइजर और बीईटीओ वर्षों से 2800 ग्रेड पे की मांग कर रहे है।

प्रांताध्यक्ष टार्जन गुप्ता और संभाग अध्यक्ष सुरेश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया की इस मांग को लेकर के 2018 में अनिश्चित आंदोलन किया गया था। जिसमे 1262 कर्मचारियों को बर्खास्तगी भी झेलनी पड़ी थी। पिछली बीजेपी के समय स्वास्थ्य संयोजकों ने हड़ताल किए थे तब कांग्रेस के विधायक और जनप्रतिनिधि द्वारा आश्वाशन दिया गया था, कि हमारी सरकार बनते ही 2800 ग्रेड प्रदान किया जाएगा। साथ ही साथ कई जनप्रतिनिधि हमारी मांग को जायज बता कर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भी प्रेषित किए हैं। इसके बावजूद कोरोना वारियर्स स्वास्थ्य संयोजकों की अनदेखी से हताश हैं और इसी कड़ी में उपवास रख कर अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।