बिलासपुर- भारतीय जनता पार्टी मण्डल पेण्ड्रा कार्यकर्ता सम्मेलन बारीमराव में सम्पन्न हुआ। जिसमें दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री मरवाही चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल, पूर्व मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेण्डी, विधायक पेण्ड्रा मण्डल चुनाव प्रभारी नारायण चंदेल, पूर्व विधायक लखन राम देवांगन, योगेश लाम्बा, अशोक चावलानी, संजय भावनानी शामिल हुये। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सभी नेताओ ने कहा कि मरवाही आते हुए हमारे मन मे भाव था कि यह क्षेत्र बड़े नेता का है तो यहां की व्यवस्था भी अच्छी होगी पर दुर्भाग्य है क्षेत्र का की सड़कों की हालत देख कर आश्चर्य हुआ मन का भाव ही बदल गया। आज तक यहा के जनप्रतिनिधि जनता के विश्वास में खरा नही उतर पाए है। यही मरवाही का दुर्भाग्य है। मुख्यमंत्री रहे व्यक्ति के क्षेत्र का यह हाल ही कांग्रेस की कथनी और करनी है। कांग्रेस की विशेषता है जो कहो वो कभी मत करो, कांग्रेस ने आजादी के बाद से आज तक जनता को भ्रमित किया है गरीब रखा है गरीब रखना चाहती है। चुनाव में जनता को लालच देकर चुनाव जीतने की आदत है। झूठ बोलने का अभ्यास है। 2 साल पहले कांग्रेस रावण की तरह चुनाव में भेष बदलकर आयी थी गंगाजल हाथ मे रखकर आयी थी जनता माता सीता की तरह कांग्रेस के प्रपंच में फस गयी और अब कांग्रेस का असली रूप बाहर जनता के सामने है। कांग्रेस ने कहा था राहुल गांधी को सामने रखकर गंगाजल रखकर कहा था कि 2500 रुपए में धान खरीदेंगे, बेरोजगारों को नौकरी देंगे नही तो 2500 रुपए का भत्ता देंगे, शराबबंदी करेंगे, पेंशन में वृद्धि करेंगे, कर्जा माफ करेंगे ऐसे 40 वादा किये थे, लेकिन दुर्भाग्य देखिए मुख्यमंत्री की बेईमानी देखिये न धान का पैसा देते है न बेरोजगारी भत्ता न पेंशन देते है। न कर्जा माफ करते है बेईमान मुख्यमंत्री की कलाकारी देखिए कि शराबबंदी की कसम खा कर चुनाव जीतने वाले घर घर कोचियों के माध्यम शराबखोरी करवा रहे है । बेईमानी की हद है कि हमारी केंद्र सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं जनता जनार्दन को लाभ पहुचाने के लिए प्रारम्भ किये थे। वो सभी योजनाएं भी कांग्रेस के पेट मे दर्द करती है जनता का सुख मुख्यमंत्री देख नही पा रहे है जनता को मिलने वाला पक्का मकान आवास भी बन्द करवा दिये। गरीब आदमी पक्के घर मे रहे कांग्रेस देख नही पाती , मोदी जी ने किसानों को राहत पहुचाने किसान सम्मान निधि योजना से 6000 रुपए किसानों पर छग का मरवाही का दुर्भाग्य है कि मुख्यमंत्री ने किसानों का डाटा रोक रखा है। किसान समृद्ध हो कांग्रेस यह बर्दास्त नही कर सकती, कांग्रेस की दोगली नीति ने ही 2 साल में प्रदेश की दुर्गति कर रखी है। जनता के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए डॉ. रमन सिंह ने व मोदी ने स्मार्ट कार्ड योजना, आयुष्मान भारत योजना लागू की जिससे गरीब गांव में रहने वाला नागरिक भी अच्छी स्वास्थ्य सेवा इस योजना के माध्यम से ले सके राहत पा सके, पर कांग्रेस की नीति गरीब के खिलाफ है बेईमानी है कि इस जनउपयोगी योजना को भी बन्द कर रखी है, एक तरफ भाजपा है हमारी कथनी करनी में कोई अंतर नही है, भाजपा प. दीनदयाल जी के बताए मार्ग का अनुशरण करती है समाज का गांव का गरीब अंतिम छोर पर खड़ा व्यक्ति को मजबूत करने का काम करती है डॉ. रमन सिंह की सरकार हो या प्रधानमंत्री मोदी जी की सरकार सैकड़ो योजनाओं के माध्यम से जनता के जीवन स्तर को उपर उठाने का काम हो रहा है पर कांग्रेस की नीति 1947 से जनता के साथ छल करने वाली रही है ढोंग करने वाली रही है जनता के दुखदर्द से कांग्रेस का कोई लेना देना नही है, कांग्रेस का दोगलापन आज फिर 2 सालो में जनता के सामने प्रत्यक्ष है जनता त्रस्त है कांग्रेस की भूपेश सरकार से, कांग्रेस ने इतिहास रचा है देश की इकलौती सरकार है जो किसानों का कर्जा चाहती है और लौटाना किस्तों में चाहती पर उसमे भी कर्ज लौटाने के लिए पुण्यतिथि जन्मदिवस का बहाना खोजती है 2 अक्टूबर को क़िस्त देंगे मुख्यमंत्री ने कहा था पर इन्होंने महात्मा गांधी जैसे महापुरुष के साथ भी छल किया, मुख्यमंत्री किसानों के साथ एक और धोखा कर रही है इस बार धान खरीदी करने से पहले खेतो का नाप करवा रही है मेड़ो का रकबा कम करके धान खरीदने की योजना बना रही है जिसके कारण धान खरीदी का पैमाना कम होगा किसान परेशान होगा,यही काँग्रेस की मंशा है, मरवाही चुनाव में कांग्रेस कहती है हमारी लड़ाई भाजपा से है जेसीसी कहती है हमारी लड़ाई भाजपा से है, भारतीय जनता पार्टी मरवाही में मजबूत है भाजपा के कार्यकर्ताओ की मेहनत के कारण मरवाही में भूपेश सरकार के सारे मंत्री मैदान में है कांग्रेस डर रही है मरवाही चुनाव में जनता से मुह चुरा रही है कांग्रेस प्रचार नही करती, साड़ी, बर्तन, शराब, पैसा बाटने की गंदी हरकत कर रही है लालच प्रलोभन देकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है पर भाजपा का कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूती से कांग्रेस से लड़ रही है कार्यकर्ताओ के मेहनत के बूते भाजपा चुनाव जीत रही है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. गम्भीर सिंह मरवाही के लटकोनी के रहने वाले है गांव के सीधा सरल सहज व्यक्ति है अपने काबिलियत संघर्ष के दम पर उन्होंने मरवाही का नाम रोशन किया है। जनता की सेवा को ही अपना धर्म समझने वाले है ऐसे भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना हम सबका दायित्व है भाजपा का एक एक कार्यकर्ता डॉ. गम्भीर सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ रहा है और भूपेश सरकार के दुष्कर्मो के कारण जो दुर्गति हुई है मरवाही की जनता कांग्रेस सरकार को सबक सिखाने को तैयार है भाजपा की विजय निश्चित है। कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण मण्डल के जिले के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।