नई दिल्ली- भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत पांच खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में राष्ट्रीय हॉकी शिविर में जांच के बाद सभी खिलाड़ियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।
संक्रमित पाए गए खिलाड़ियों में कप्तान मनप्रीत के आलवा डिफेंडर सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह, ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार और गोलकीपर कृष्णा बी पाठक भी कोरोना जांच में पॉजिटिव आए हैं।
बताया जा रहा है कि ये खिलाड़ी घर पर ब्रेक के बाद टीम के साथ शिविर के लिए पहुंचे थे। सभी खिलाड़ी एक महीने से ब्रेक पर थे। इससे पहले लॉकडाउन के कारण खिलाड़ी पिछले दो महीने से अधिक समय तक के SAI केंद्र पर फंसे हुए थे।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी ट्वीट कर जानकारी दी कि 5 हॉकी खिलाड़ी, जिनमें कप्तान मनप्रीत सिंह शामिल हैं, जो एक घरेलू ब्रेक के बाद बेंगलुरु में राष्ट्रीय शिविर में शामिल हुए थे और एक साथ यात्रा कर रहे थे, ने SAI के अनिवार्य परीक्षण के दौरान कोविद का सकारात्मक परीक्षण किया है। वे आईसोलेशन में हैं, और उपचार के तहत। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।