बिहार– बिहार में चुनावों से पहले नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी हो चुका हैं। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दो विधायकों, राजद के एक पूर्व मंत्री और एक आरएलएसपी प्रवक्ता सहित कई अन्य नेताओं ने जेडीयू का दामन थाम लिया है।विपक्ष के महागठबंधन में चार दल राजद, कांग्रेस, आरएलएसपी और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं। कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार और पूर्णिमा यादव, राजद के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मंत्री भोला राय, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के बिहार इकाई के प्रवक्ता अभिषेक झा अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़ शुक्रवार को नीतीश कुमार के साथ हो गए।

इन नेताओं ने अशोक चौधरी, नीरज कुमार और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में यहां जद (यू) राज्य मुख्यालय की सदस्यता ग्रहण की।राजद के कुल सात विधायकों ने पिछले एक महीने में जनता दल (यूनाइटेड) में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ दी है, जबकि जून में पांच राजद एमएलसी सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए।

जो लोग शुक्रवार को पार्टी में शामिल हुए, उन्होंने मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में उनके विश्वास को दोहराते हुए कहा कि वे उनके साथ सर्वांगीण विकास के लिए काम करना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here