थिम्फू/नईदिल्ली- चीन से पनपे कोरोना वायरस महामारी की जद में दुनियाभर के तमाम देश आये। हालात बिगड़े तो देशो ने लॉकडाउन का एलान किया। आवागमन ठप्प हुआ। लोगों का बाहर निकलना बंद हुआ। इन सब के बीच भूटान उन देशों में है, जहां कोरोना के मामले कम रहे और उसने खुद को इस महामारी से दूर रखा। देश में पहली बार अगस्त में 5 दिन का लॉकडाउन लगा, हालाँकि अब भूटान ने अपने दूसरे लॉकडाउन का एलान किया है, जो कल से 7 दिनों के लिए जारी रहेगा।
भूटान में 7 दिन के लिए दूसरा सम्पूर्ण लॉकडाउन
दरअसल, भूटान में पड़ोसी देशों के कारण कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग ने देश में दूसरा लॉकडाउन लगाने का एलान किया है। कल यानी बुधवार से पूरे देश में 7 दिनों का लॉकडाउन लगेगा। इसके दो दिन पहले भूटान ने अपनी राजधानी थिम्पू में पूर्णत: लॉकडाउन घोषित किया था।
बीते शनिवार एक 25 साल की महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह फैसला लिया गया। इस बाबत पीएम लोते शेरिंग ने लॉकडाउन का एलान करते हुए कहा कि सिर्फ आपात और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही लॉकडाउन से छूट मिलेगी।