बिलासपुर- दुर्ग से इलाहाबाद जा रही बस शुक्रवार दोपहर अमरकंटक के निकट पलट गई। इस घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बाकी यात्रियों को भी चोटें आई हैं। जिन्हें अमरकंटक अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा है।
घटना करीब ढाई बजे की है। कैपिटल बस सर्विस की एक यात्री बस सुबह दुर्ग से इलाहाबाद के लिए रवाना हुई। सामाजिक दूरी नियमों के तहत यात्रियों की संख्या कुल क्षमता की आधी ही थी। बताया गया कि यह बस केंवची के आगे आमाडोब पुलिया छत्तीसगढ़ टूरिज्म के रिसॉर्ट के पास पलट गई। इस घटना में दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
तकरीबन सभी यात्रियों को चोटें आई हैं। गौरेला पुलिस ने पांच एंबुलेंस घायलों को लाने के लिए रवाना किए। समाचार लिखे जाने तक सभी घायलों को अमरकंटक अस्पताल में दाखिल कराया जा रहा है।
