बिहार- इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि दिनदहाड़े एक भाजपा नेता को गोली मारी गई जिसमें मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना बिहार के राजधानी पटना की है। बताया जाता है कि बाइक सवार अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

मृतक भाजपा नेता का नाम राजेश कुमार झा है। हत्या की घटना बेउर थाना के तेज प्रताप नगर सीताराम उत्सव हॉल के पास की है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अलग अलग जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। संपत्ति विवाद सहित कई पहलुओं पर भी पुलिस टीम तफ्तीश कर रही है। पुलिस कुछ लोग को हिरासत में ली है।