रायपुर- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी शनिवार को रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। यहां से वो भाजपा के प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हो गईं। पुरंदेश्वरी के साथ संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन भी पहुंचे हैं। दोनों नेता अब दो दिनों के दौरे पर रायपुर में ही रहेंगे। एयरपोर्ट पर डी पुरंदेश्वरी ने कहा कि संगठन के आंतरिक मामलों पर बैठक करने के लिए वो पहुंची हैं। जिलों में पिछले दिनों हुई पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा भी की जाएगी।

आपसी तनातनी पर प्रदेश प्रभारी की नजर
हाल ही में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर और भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी के बीच झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। इस तरह की चीजों को भाजपा बेहद गंभीरता से लेती है। स्थानीय नेताओं के बीच जारी आपस तनातनी पर भी प्रदेश प्रभारी की खास नजर होगी। डी पुरंदेश्वरी इस विवाद की जानकारी लेंगी। उन्होंने संगठन का माहौल खराब ना करने की बात पर हमेशा जोर दिया है। कार्यकर्ताओं को सम्मान देने और संगठन को एक करने में वो अपनी ताकत लगा रही हैं।

प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव, वेब मीटिंग में हुए शामिल
पिछले 16 दिनों से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय कोरोना पॉजिटिव हैं। शनिवार को प्रदेश प्रभारी के पहुंचने की वजह से वो वेब मीटिंग के जरिए वर्चुअली बैठकों में हिस्सा ले रहे हैं। पार्टी के हर मोर्चा और प्रकोष्ठ के कामों की समीक्षा की जा रही है। युवा मोर्चा में नए कार्यकर्ताओं को भी जिम्मा दिया गया है, इस पर भी बात होगी। प्रदेश में धान खरीदी पूरी हो चुकी है। ऐसे में राज्य सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने को लेकर भी रणनीति इस बैठक में बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here