भाटापारा- मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में जूडो बेल्ट ग्रेडिंग का आयोजन की गई। ग्रेडिंग में भाटापारा के मार्शल आर्ट क्लब के 26 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन्हें क्लब के तकनीकी निर्देशक यशवंत ध्रुव, कान्हा शर्मा और नेहा वर्मा ने प्रशिक्षण दिया, साथ ही खिलाड़ियों का ग्रेडिंग अभय केशरवानी, भीष्म वर्मा और दीपक कन्नौजे ने लिया।
जूडो ग्रेडिंग में 26 खिलाड़ियों को सफल घोषित किया गया। जिसमें ब्राउन बेल्ट ग्रेडिंग युवराज साहू, पुष्पेंद्र सिंह राजपूत, वैभवी वर्मा, अनुराग बाजपाई। ब्लू बेल्ट ग्रेडिंग अन्नपूर्णा देवांगन, नेहा साहू, अमन जांगड़े, विभांशु मिश्रा। ग्रीन क्यू बेल्ट ग्रेडिंग में श्रद्धा ठाकुर, साक्षी चौहान। ग्रीन बेल्ट ग्रेडिंग के लिए यश साहू और ऑरेंज बेल्ट ग्रेडिंग के लिए बलराम यादव, पी.अभिषेक साथ ही यलो क्यू बेल्ट ग्रेडिंग में तेजश्वीनी राठौर, ज्योति वर्मा, ज्योति देवांगन, सृष्टि वर्मा, दुर्गेश राठौर, तेज मुरारी मिश्रा, वेदांत शर्मा, प्रियंका जांगड़े, कान्हा शर्मा एवं यलो बेल्ट ग्रेडिंग हेमलता साहू, स्वेता साहू, दुष्यंत साहू, दिव्यांशी ठाकुर शामिल हैं।
बलौदाबाजार जिला जूडो संघ के सचिव पी. सुरेश राव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here