अमृतसर- शुक्रवार शाम एक चर्च में कुछ लोगों ने कई राउंड फायरिंग की। इस घटना में चर्च के पास्टर की मौत हो गई और एक घायल हो गया। आरोपी रणदीप सिंह गिल ने 7-8 साथियों के साथ चर्च में घुसकर करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं।
रणदीप खुद को कांग्रेस नेता बताता है, पार्टी ने ऐसी पुष्टि नहीं की है रणदीप इस बात से नाराज था कि लॉकडाउन के दौरान पास्टर प्रिंस ने उसे चर्च में आने से रोका था। इसी बात को लेकर रणदीप और प्रिंस में विवाद था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच समझौता भी करवाया गया था, लेकिन आज रणदीप ने चर्च में घुसकर फायरिंग कर दी।
मृतक प्रिंस के परिवार ने कहा कि रणदीप बाबा खेतरपाल जी शक्ति दल ऑल इंडिया का चेयरमैन भी है। उसने ही चर्च में फायरिंग की। घायल प्रिंस की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। उसका भाई मनोज बुरी तरह से जख्मी है।
आपसी रंजिश की वजह से की फायरिंग क्रिश्चियन समाज मोर्चा के नेता जसपाल सिंह और प्रिंस के बड़े भाई ने बताया- रणदीप की प्रिंस से रंजिश थी। लॉकडाउन में कुछ लोग चर्च में आकर प्रार्थना करते थे। हालांकि, चर्च के पास्टर ने चर्च में लोगों के आने पर रोक लगा रखी थी। लॉकडाउन में रणदीप का इसी बात को लेकर प्रिंस से विवाद हुआ था।
मंगलवार को दोनों पक्षों में राजीनामा भी करवाया जा रहा था, लेकिन आरोपी किसी भी कीमत पर प्रिंस से समझौते को तैयार नहीं था। इसी के चलते रणदीप और प्रिंस के बीच शुक्रवार को भी चर्च में विवाद हुआ। प्रिंस लगातार माफी मांग रहा था, पर रणदीप और उसके साथियों ने पिस्तौल और दोनाली से गोलियां चला दीं।