बेमेतरा- जिला मुख्यालय के धरना स्थल में जंगी सभा व किसानों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर धरना प्रदर्शन  का कार्यक्रम किया। बेमेतरा के सभी विधानसभा व ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी किसानों की मांग व परेशानियों को लेकर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार ना ही  तीनों काले कानून वापस ले रही है और ना ही राज्य सरकार  किसानों से किए गए वादे निभा रही है। भाजपा सांसद ने खैरागढ़ में व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांकेर में अपमानजनक बयान देकर कहा कि दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं । ये बहुत ही अपमान जनक बयान है।

ब्लॉक अध्यक्ष लाभो गोयल जी  ने सख्त लहजे में कहा कि अब तक केंद्र सरकार  अपने कारोबारी मित्रों के हित में कानून बनाती रही। हम इन्हें उखाड़ कर फेकने के लिए तैयार है। इथर  राज्य सरकार सिर्फ दिखावा कर किसान हितोषी बनने का ढोंग कर रही है। भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज आये व अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे ।

जनक राजपूत ने कहा की हमारे अन्नदाता से धान खरीदी में हो रही परेशानी दूर करे । धान खरीदी की समय सीमा भी बढ़ा दी जानी चाहिए।

मोनू राजपूत, यूथ विंग ने कहा की बारदाने की व्यवस्था कर एक मुश्त रकम अदायगी की व्यवस्था की जा चाहिए  नहीं तो हम अपनी आवाज और बुलंद कर जनता के बीच जायेगे।

आम आदमी पार्टी के साथ आम जन की भी भागीदारी रही है और सभी नेअधिक से अधिक संख्या में इस आंदोलन में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाया।

आगे अंजोर दास धृतलहरे ने कहा कि  धान खरीदी में अनियमितता, बारदाने की कमी, खरीदी समय सीमा कम होना  व भुगतान को लेकर जो किसान साथियों की समस्याएं है उन्हे तुरंत दूर करे अन्यथा आम आदमी पार्टी बेमेतरा अपना आंदोलन और तेज करेगी।

आज के धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में अनिल सिंह बघेल जी प्रदेश कोष अध्य्क्ष, अंजोर दास धृतलहरे आप जिला अध्यक्ष  बेमेतरा, नरेंद्र पटेल जिला सचिव, युथ जिलाध्यक्ष अशवनी नामदेव राजपूत, डेरहु साहू, प्यारे लाल जांगड़ेकार्यकर्ता तिलक यादव, मोहित राजपूत मोनू राजपूत जीवन लाल राजपूत, नरेंद्र साहू, लाभो गोयल जी, कपूर गोयल जी, टीका राम ओगरे, किसन यादव अन्य लगभग 100 कार्य कर्ता आदि शामिल हुये। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here